शेखपुरा…जिले में पिछले 24 घंटे में 06 कोरोना संक्रमण के मामले आये है। हालाकि दो दिन से यह आंकड़ा यहीं अंटका हुआ है। अभी तक यह कुल आंकड़ा 2879 ही है। हालाकि संतोष की बात यह है कि इसमें से 2859 लोगो के स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। यहाँ अब सक्रिय मरीजो की संख्या 13 रह गयी है। जिसमे से 13 की मृत्यु और एक के लापता का आंकड़ा है।
अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटा में यहाँ 06 नए पोजिटिव मामले की पुष्टि नहीं किये जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगो का इलाज कोरोना प्रोटोकोल के अनुसार शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न प्रखंड प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 900 से ज्यादा जाँच किया गया। पूरे जिले में शेखोपुरसराय, चेवाडा, अरियरी, बरबीघा और सदर प्रखंड शेखपुरा और घाटकुसुम्भा में कोई पॉजिटिव नहीं पाया गया।
