महादेव नगर में बाबा जयगुरुदेव महाराज का किया गया अध्यात्मिक सत्संग का आयोजन

शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के महादेव नगर में संस्था के जिला मंत्री दिनेश राम के घर में जय गुरुदेव महाराज जी का आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया।

जिसमें सत्संग के माध्यम से लोगों को शाकाहारी एवं नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। इसकी जानकारी देते हुए जय गुरुदेव संस्था के बिहार प्रांत के महामंत्री रणविजय सिंह ने बताया गया कि संस्था के जिला मंत्री दिनेश राम की बेटी के शादी में आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया. जिसमें लोगों को शाकाहार जीवन व्यतीत करने वाले लोग की आयु अधिक होती है। साथ ही उनके मस्तिष्क में हमेशा सकारात्मक विचार उत्पन्न होते हैं। वे सभी लोगों साथ शिष्टाचार से पेश आते हैं।

साथ ही सत्संग के दौरान लोगों को सदा शाकाहारी जीवन व्यतीत करने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं, मांसाहार जीवन से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में विस्तार से बताया।


Posted

in

by

Tags: