SSC Steno Result 2019 एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा 2019 (SSC Steno Group C and Group D Result 2019) के नतीजे घोषित हो गए हैं। कर्मचारी चयन आयोग एसएससी (Staff Selection Commission) ने आधिकारिक पोर्टल ssc.nic.in पर रिजल्ट जारी किया है।
SSC Steno Result 2019: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा 2019 (SSC Steno Group C and Group D Result 2019) के नतीजे घोषित हो गए हैं। कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी (Staff Selection Commission) ने आधिकारिक पोर्टल ssc.nic.in पर रिजल्ट जारी किया है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अपना स्कोर ऑफिशियल पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी नतीजे देखे जा सकते हैं।
SSC Steno Result 2019: ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती परीक्षा रिजल्ट ऐसे करें चेक
कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in.पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट टैब पर जाएं। इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा, जहां स्टेनो ग्रेड & सी ’और डी’ पर चयन करें। इसके बाद SSC स्टेनो रिजल्ट 2019 को चेक करें और डाउनलोड करें। इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट भी लें।
ये है महत्वपूर्ण तारीखें
एसएससी स्टेनोग्राफर 2019 एग्जाम- 12 से 24 दिसंबर, 2020
एसएससी स्टनोग्राफर रिजल्ट 2021- 19 मार्च, 202
SSC ने विभिन्न श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए स्टेनोग्राफर कटऑफ भी जारी किया है। एसएससी द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार, स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के पद के लिए 1215 उम्मीदवारों ने स्किल टेस्ट में सफलता पाई है। वहीं 7792 उम्मीदवारों ने स्टेनोग्राफर ग्रेड‘ डी ’के पद के लिए ये टेस्ट पास किया है। बता दें कि एसएससी ने कंप्यूटर मोड आधारित यह लिखित परीक्षा 7 फरवरी, 2019 को आयोजित की गई थी। एसएससी स्टेनोग्राफर का रिजल्ट 2019 प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ उठाई गई आपत्तियों के आधार पर घोषित किया गया है
SSC Stenographer Cutoff 2019- ग्रेड सी कटऑफ
यूआर- 153.94071
ओबीसी- 152.42890
एससी- 138.69504
एसटी- 152.42890
ईडब्लूएस- 149.83718
SSC Stenographer Cutoff 2019- ग्रेड डी कटऑफ
यूआर-134.53552
ओबीसी- 133.10093
एससी- 120.0181
एसटी- 96.73246
Source : Jagran
