बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध एवं विनियमन हेतु राज्य कार्य योजना

समाहरणालय,शेखपुरा(जन सम्पर्क शाखा)

प्रेस विज्ञप्ति ,दिनांक 04.06.2022

       आज दिनांक 04.06.2022 को जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक उनके कार्यालय कक्ष में की गई। जिसमें जिला श्रम पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा जिला पदाधिकारी शेखपुरा को बताया गया कि बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध एवं विनियमन हेतु राज्य कार्य योजना 2017 के आलोक में टास्क फोर्स का गठन हो चुका है। जिला टास्क फोर्स के अंतर्गत बाल श्रम उन्मूलन हेतु कार्य किये जाते है। जिला श्रम पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा बताया गया कि बरबीघा व चेवाड़ा प्रखंड से कुल 06 बच्चें को बाल श्रम से मुक्त कराया जा चुका है तथा संबंधित पर जुर्माना आरोपित किया गया है। 
       बाल श्रम से मुक्त कराये गये बच्चों का पुनर्वासन आवश्यक है इसके लिए सभी प्रमुख विभाग उत्तरदायी है। जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा जिला श्रम पदाधिकारी को विभागीय मार्गदर्शन के आलोक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स तथा जिला पंचायती राज पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा पंचायत स्तरीय टास्क फोर्स का गठन अविलम्ब कराने का आदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा स्पष्ट कहा गया कि खनन, ईट भठ्ठा, परिवहन, होटल आदि क्षेत्रों में बाल श्रमिकों की पहचान कर संचालकों के विरूद्ध एफ॰आई॰आर॰/जुर्माना अध्यारोपित करें। इसके लिए प्रत्येक प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा अभियान चलाकर काम किया जाय। 
       जिस समाज में बाल श्रम की अधिकता है वहाॅ विभिन्न क्रिया-कलाप/प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाय तथा उन्हें समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जाय इसके लिए समाज के सम्मानित लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाय। जिन अभिभावकों के बच्चें बाल श्रम में संलिप्त पाये गये है उनके आर्थिक स्थिति का पता लगाकर उन्हें सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाय। जिला श्रम पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा किये गये कार्य के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुये जिला पदाधिकारी शेखपुरा ने उन्हें अगली मीटिंग में निदेशित किये गये बिन्दुओं पर कार्य करके आने को कहा गया। 
    बैठक उपस्थित-उप विकास आयुक्त शेखपुरा, अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा, सहायक निदेशक बाल संरक्षण शेखपुरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी शेखपुरा, पंचायती राज पदाधिकारी शेखपुरा, सूचना एवं जन-सम्पर्क पदाधिकारी शेखपुरा आदि थे।

डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।

इसे भी पढ़ें..  दो गांव के ग्रामीणों के बीच बीती रात्रि हिंसक झड़प और गोलीबारी व मारपीट की घटना