शेखपुरा न्यूज़। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और स्वाधीनता सेनानी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की 135 वीं जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल शुक्रवार को उनके पैतृक भूमि जिले के बरबीघा पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने डॉ श्रीकृष्ण चौक स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाया। साथ ही दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज तक बिहार का कोई मुख्यमंत्री नही हुए जो श्री बाबू के द्वारा किए गए विकास कार्यों का दस प्रतिशत भी विकास कार्य राज्य के विकास में नही किया।

उन्होंने कहा कि श्री बाबू की जन्मभूमि सिर्फ शेखपुरा ही नहीं बल्कि पूरा बिहार है।उन्होंने कहा कि श्री बाबू की देन बरौनी का तेल शोधक कारखाना ,रसायनिक उर्वरक कारखाना , देश का सबसे बड़ा बोकारो स्टील प्लांट , एशिया महादेश का सबसे बड़ा हटिया में एचईसी कारखाना सहित अनेकों कल कारखाना शामिल है। उन्होंने कहा कि सारी उपलब्धियां बिहार में उनके कार्यकाल में हासिल हुआ। उन्होंने कहा कि वे देश के महान विभूति थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार में आने वाले लोक सभा और विधान सभा के सभी सीटों पर अकेली चुनाव लडेगी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर कुमार ,जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ कारू सिंह , वरुण सिंह ,पूनम शर्मा ,उमेश सिंह ,हीरालाल सिंह सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे। उधर बरबीघा शहर स्थित श्रीकृष्ण आश्रम कांग्रेस कार्यालय , एसकेआर कॉलेज प्रांगण में भी भी श्रीबाबू की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।
Source:शेखपुरा की हलचल