शेखपुरा: सरकार के सकारात्मक आश्वासन के बाद बुनियाद केंद्र के डाक्टर और कर्मी ने सोमवार से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल टाल दी है। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया कि अपनी मांगो के समर्थन में शनिवार को सांकेतिक हड़ताल कर सोमवार से अनिश्चितकालीन पर जाने की घोषणा की थी। इसे लेकर हड़ताली डाक्टर और कर्मी ने राज्य सरकार से लेकर जिला प्रसासन को सूचित कर दिया था। इस राज्य व्यापी हड़ताल के स्थगित होने से लोगो ने राहत की साँस की।
बताया गया कि सेवा शर्तो के सुधार को लेकर बुनियाद केंद्र पर कार्यरत सभी कर्मी आक्रोशित थे। हाल ही में भागलपुर बुनियाद केंद्र के एक कर्मी की सडक दुर्घटना में मृत्यु को लेकर उचित मुआवजा नहीं मिलने को लेकर विरोध जता रहे थे। बुनियाद केंद्र के डाक्टर और कर्मी मोबाइल भान से चलकर लोगो को सेवा प्रदान करते हैं। परन्तु सडक दुर्घटना में इनके आहत होने को लेकर कोई सीधा सीधा दिशा निर्देश नहीं है।
बुनियाद केंद्र पर कार्यरत डाक्टर और कर्मी हमेशा आर्थिक तंगी के शिकार रहते है। इसका मुख्य कारण समय पर वेतन नहीं मिलना बताया जाता है। वेतन वृद्धि की भी सुचारू कोई योजना नहीं है। इसके बदले कर्मियों को बैयोमेट्रिक हाजरी बनाने का दबाव रहता है। आन्दोलनकारी कर्मियों ने बताया कि 15 दिनों में इनकी मांगे नहीं मानने पर फिर से हड़ताल पर जाने का विचार करेंगे।
सोर्स:शेखपुरा की हलचल
