भारतीय शादी विवाह में अक्सर ड्रामा और एक्टिंग देखने को मिलता है,और आज कल के शादी विवाह के लिए यह एक ट्रेंड बन गया है, ऐसे ही एक खबर बिहार सी आई है, जहां शादी के दौरान दूल्हा ने जयमाला की और जयमाला के पश्चात दूल्हा एक लड़की के साथ फरार हो गया, जिसके बाद वहां बैठे तमाम लोगो में अफरा तफरी मच गयी अब तक आपने शादी के दौरान लड़की के भाग जाने की घटना सुनी थी, पर इस घटना के बाद लोगो का नजरिया बदल गया है, आइये देखते है, क्या है पूरी न्यूज़,.

आपको बता दे की महुआ नगर परिषद के शेरपुर छतवारा पंचायत में पहुंची बरात में जयमाल के बाद अचानक दूल्हा फरार हो गया। इस घटना के बाद गुस्साए वधु पक्ष वालो ने लड़के के घरवालो और उसके ड्राइवर को बंधक बना लिया इसके बाद दोनों पक्षों में घंटो विचार विमर्श चला घंटो चली उस विचार विमर्श के बाद नतीजा निकला की अब दूल्हे की जगह दूल्हा ke चचेरे भाई से लड़की का व्याह करवाया जायेगा, इसके बाद किसी तरह जाके यह मामला शांत हुआ, और दूल्हा के घर वालो को मुक्त किया गया.
सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक महुआ थाना क्षेत्र के मधौल पंचायत से भुनेश्वर सिंह के पुत्र विजय कुमार की बरात महुआ नगर परिषद के शेरपुर छतवारा आई थी। बरात पहुंचने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने बरातियों का पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया। इसके बाद बरात दरवाजे पर लगी। जयमाल का भी रस्म भी निभाया गया पर जयमाल के कुछ ही देर बाद वहां से दूल्हा चुपचाप फरार हो गया। जब इस बात की जानकारी लड़के वालों को हुई तो बरातियों में अफरा-तफरी मच गई।
आपको बता दे की लगभग 18 घंटे तक बरातियों के बंधक बने रहने के बाद मधौल पंचायत के मुखिया जवाहर राय, पूर्व जिला पार्षद अशोक कुमार अकेला, पंचायत समिति सदस्य पति विजय कुमार, शेरपुर छतवारा पंचायत के पूर्व मुखिया नवीन चन्द्र भारती के काफी प्रयास के बाद मामले को किसी तरह शांत किया गया और यह फैसला लिया गया की दूल्हा के चचेरे भाई जिसका नाम लालू था, उससे उसकी शादी कराई जाएगी
आम तौर पर हमें यह घटना देखने को मिलती है की शादी विवाह में लड़की लोग जिसका की अफेयर शादी से पहले चल रहा होता है, वो शादी के दिन भाग जाती है,. मगर यह घटना शायद लोगो को पहली बार देखने को मिला है,