शेखपुरा…तमिलनाडु में आये निवार तूफान का यहाँ भी आंशिक असर देखा जा रहा है । कल दिन से ही असमान में बदल छाये रहने के बाद शुक्रवार को कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी के जिले में ठण्ड का असर भी बढ़ गया है जिससे जन जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। बुन्दबुन्दी के कारण लोगो को घर में रहने को मजबूर होना पड़ा। केवल आवश्यक काम से ही लोग बाज़ार, बैंक, न्यायालय, सरकारी कार्यलय आदि आये. सडको पर यातायात भी कम देखने को मिला।
हालाकि सवेरे बारीश के बाद दिन भर असमान में बदल छाये रहे लेकिन बारीश नहीं हुई। इस अचानक बारीश से यहाँ आमलोगों के साथ साथ किसानो को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। धान की कटी फसल का खेत और खलिहान में नुकसान का अंदेशा लगाया जा रहा है। इस बीच सामान्य गति से लगातार चल रहे पछुआ हवा के कारण भी लोगो को ठंड का असर कुछ ज्यादा ही महसूस हो रहा है। हालाकि आने वाले दिनों में असमान के साफ़ रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिला कृषि विज्ञानं केंद्र की मौसम वैज्ञानिक शबाना द्वारा मौसम को लेकर जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि मौसम शनिवार से साफ हो जायेगा। लेकिन तापमान में गिरावट आयेगी. रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जायेगा, जबकि दिन का तापमान भी 23 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ जायेगा. पछुआ हवा लगातार चलती रहेगी। प्रेस विज्ञप्ति में किसानो के लिए खेती के सम्बद्ध में भी कई सलाह जारी किये गए है।
Source-Facebook
