शेखपुरा / बरबीघा।जिले के बरबीघा नगर क्षेत्र से पुलिस ने एक युवक को लोडेड पिस्तौल के साथ एक गैराज में चोरी करते गिरफ्तार किया है। इस छापामारी में अँधेरे और कुहरे का लाभ उठा कर अन्य बदमाश भागने में सफल हो गया। हालाकि इसके निशानदेही पर एक और बदमाश को गिरफ्तार किया गया।
छापामारी का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार झा ने की। इस सम्बन्ध में बरबीघा थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि बरबीघा थाना पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर फ़ैजाबाद पहुची। वहां से मो सहूद के पुत्र अंजार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से लोडेड पिस्तौल भी बरामद किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहाँ चोरी के सामान की बिक्री की जा रही है।
बाद में अंजार के निशानदेही पर एक और कबाड़खाना में छापामारी की गयी। वहां चोरी के भारी मात्रा में सामग्री के साथ एक युवक ज्योति ठठेरा को गिरफ्तार किया। पुलिस गिरफ्तार बदमाशो से पूछताछ कर रही है। पुलिस को बदमाशो ने और कई लोगो के नाम पर पता बताये है, जो इस प्रकार के चोरी के सामान खरीद फरोख्त में शामिल है। पुलिस अन्य बदमाशो को भी गिरफ्तार करने के लिए जाल फैला दिया है। इस बीच गिरफ्तार बदमाशो के खिलाफ थाना में प्रथमिकी दर्ज कर जेल भेजा दिया गया।
