शेखपुरा। जिले के केवटी ओपी पुलिस और कोरमा थाना पुलिस अलग अलग स्थानों से शराब पीकर नशे में हंगामा मचाते दो शराबियों को गिरफ्तार कर ली। केवटी ओपी पुलिस ने मिल्की चक गांव में छापामारी कर हंगामा मचाते हुए भोला महतो के पुत्र प्रकाश कुमार को गिरफ्तार ली।

छापामारी का नेतृत्व ओपी अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने की। उधर कोरमा थाना पुलिस थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुरैना गांव में छापामारी कर एक शराबी पप्पू साव को नशे की हालत में गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार शराबी गांव के सरयुग साव का पुत्र बताया गया है। गिरफ्तार दोनो शराबियों की जांच पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन से की।
जिसमे अत्याधिक मात्रा में शराब सेवन की पुष्टि हुई। दोनो शराबियों को पुलिस ने कोर्ट भेज दी। जहां दोनो से जुर्माना वसूल किए जाने के बाद मुक्त कर दिया गया।