Union Minister Giriraj Singh: सड़क दुर्घटना में घायल विपिन मंडल को देखने अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
शेखपुरा। पिछले दिनों नालंदा जिले के राजगीर में घटित एक सड़क हादसे में घायल हुए शेखपुरा के भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल के स्वास्थ्य की हाल-चाल लेने भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह रविवार को पटना के चिरंजीवी अस्पताल पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री ने घटना पर अफसोस जताया। साथ ही जल्द स्वास्थ होने का धीरज बंधाया।भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल के स्वास्थ्य की हाल-चाल लेने भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह रविवार को पटना के चिरंजीवी अस्पताल पहुंचे