बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय आज बेशक एक बेटी की मां बन चुकी हों और अमिताभ बच्चन के परिवार की बहू बन चुकी हों, लेकिन उनके पुराने प्यार के चर्चे आज भी हो जाते हैं। अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के दबंग खान और विवेक ओबेरॉय को डेट कर चुकी हैं।

ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय तो एक दूसरे के प्यार में इतना ज्यादा डूब चुके थे कि शादी तक करने वाले थे। आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि दोनों का रिश्ता अचानक से टूट गया। इस बात का खुलासा सालों बाद हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि विवेक ओबेरॉय को ऐश्वर्या राय का सलमान के साथ काम करना, मिलना और बात करना बिल्कुल पसंद नहीं था।
हाल ही इंस्टाग्राम पोस्ट :-
विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या राय को लेकर इतना पॉजिटिव थे कि एक दिन उन्होंने बिना किसी को बताए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और सलमान खान पर जान से मारने का आरोप लगाया। विवेक ओबेरॉय के इस आरोप से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री और ऐश्वर्या राय भी चौंक गई थीं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मीडिया ने ऐश्वर्या राय पर रिएक्शन लेने की भी कोशिश की थी, लेकिन वो कुछ नहीं कह पाई थीं। माना जाता है कि विवेक ओबेरॉय की इसी हरकत की वजह से ऐश्वर्या राय ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया।