बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में बोल्ड सीन दिए हैं। फिलहाल एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया से दूरी बना रही हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने फिल्मी करियर से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं। जिसमें उन्होंने किसिंग सीन से लेकर इंटीमेट सीन देने तक कई बातें बताई हैं। एक्ट्रेस की ये बातें सुनकर हर कोई हैरान है कि लीग से हटकर कुछ करने के लिए उन्होंने अपने करियर में कई बड़े जोखिम उठाए थे।

बिपाशा बसु ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में खुलासा किया कि जब उनकी फिल्म ‘राज‘ रिलीज हुई थी तो एक्ट्रेस के किरदार को देखकर लोग इतने डर गए थे कि डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने कहा था कि वे जल्द ही बॉयफ्रेंड ढूंढ ले क्योंकि इस फिल्म के बाद उसे बॉयफ्रेंड नहीं मिलेगा। लेकिन उसने विक्रम भट्ट से यह भी कह दिया था कि उसे बॉयफ्रेंड जरूर मिलेगा।
हाल ही का इंस्टाग्राम पोस्ट :-
साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म ‘जिस्म’ में अपने भूमिका के बारे में भी बात की। जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि वह खुद इस फिल्म के लिए महेश भट्ट और पूजा भट्ट के पास पहुंची थीं। बिपाशा बसु ने कहा कि जब उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा तो अभिनेत्रियां बोल्ड शॉट नहीं देती थीं। लेकिन वह कुछ अलग करना चाहती थी। जिसके लिए उन्होंने ‘जिस्म’ में काम करने का फैसला किया और जॉन अब्राहम के साथ कई इंटीमेट सीन फिल्म।
हाल ही का इंस्टाग्राम पोस्ट :-
वहीं फिल्म बचना ऐ हसीनों में रणबीर कपूर के साथ किसिंग सीन के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह यह सीन करने को तैयार नहीं थीं। जिसके लिए वह यशराज के पास पहुंचीं और स्क्रिप्ट बदलने को कहा। लेकिन वह नहीं माने। ऐसे में उन्हें यह सीन करना पड़ा।
एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2001 में की थी। जहां वह पहली बार फिल्म ‘अजनबी‘ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। हालांकि इस फिल्म से बिपाशा बसु को वो पहचान नहीं मिल सकी। जिसके बाद उन्होंने साल 2002 में फिल्म ‘राज’ की। जहां लोगों ने उनके किरदार को खूब पसंद किया। अभिनेत्री को उनके काम के लिए भी बेहद सराहा गया था।
डिनो मोरिया ने फिल्म में अभिनेत्री के साथ स्क्रीन साझा की। इसके बाद एक्ट्रेस एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आईं, जिनमें कई हिट साबित हुईं। वहीं बिपाशा बसु की लव लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जो उनके फैंस को खूब पसंद आती हैं। पहले उनका नाम जॉन अब्राहम और डिनो मोरिया के साथ जुड़ा था।