शेखपुरा : कोरमा थाना क्षेत्र के डीहकुसुम्भा खन्दा के तीन नंबर पुल के निकट एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमे सवार बड़हिया थाना क्षेत्र के रामपुर डुमरा निवासी 40 वर्षीय विपिन महतो बुरी तरह घायल हो गया एवं अन्य लोगों को मामूली चोट आयी। मौके पर पहुंचे घाटकुसुम्भा के ग्रामीणों ने टेम्पो को सीधा किया एवं घाटकुसुम्भा पीएचसी में फोन करके एम्बुलेंस बुलाया। जिसमे गंभीर रूप से घायल बिपिन महतो को सदर अस्पताल शेखपुरा भेजा गया।
इस दुर्घटना में बिपिन महतो के पैर और कंधे टूट गए है एवं पैर कुचलने से बुरी तरह घायल हो गया। घटनास्थल पर घायल बिपिन महतो ने बताया कि होली में बेचने हेतु कच्चा प्याज़ खरीदने आये थे। अन्य सवार लोगों को वृंदावन जाना था तो टेम्पो चालक वृंदावन जाने के लिए तैयार हो गया। टेम्पो की गति काफी तेज थी। नदी के निकट पहुचने पर टेम्पो चालक टेम्पो को नियंत्रित नही कर पाया। जिससे टेम्पो सड़क किनारे पलट गयी। ड्राइवर को छोड़कर कुछ लोगों को मामूली चोट आयी जो मौके से फरार हो गए थे।
