अजब-गजब

Meet The Little Leaf Sheep Slug : दुनिया का एक अकेला ऐसा जीव, जो बना सकता है सोलर एनर्जी

धरती पर भगवान ने अनेक जीव जंतु को बनाया इनमें से कुछ ऐसे जीव है जो इंसानों के आसपास रहते हैं। और उन्हें अच्छी तरह पहचानते भी हैं। वहीं कुछ ऐसे जीव भी हैं, जिनके बारे में हम अभी भी नहीं जानते। कुछ जीव अपनी विशेषता के लिए जाने जाते हैं, तो कुछ किन्ही और कारणों की वजह से। हाल ही में एक ऐसे ही बेहद सुंदर जीव का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो समुद्र की गहराइयों में पाया जाता है।

हम बात कर रहे हैं लीफ शीप की, जिसे सी स्लग और सी बनी, कोस्टाशीला कुरोशिमा के नाम से जाना जाता है। लीफ शीप समुद्र के शैवाल खाता है। और पौधों की तरह फोटोसिंथेसिस यानी प्रकाश संश्लेषण के जरिए एनर्जी हासिल करता है। इन दिनों इस समुद्री जीव ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। जानकारी के लिए बता दे कि, यह समुद्री जीव जापान के आइसलैंड ‘कुरोशिमा’ में पाया जाता है।

कहा जा रहा है की पहली बार साल 1993 में यह समुद्री जीव जापान के आइसलैंड ‘कुरोशिमा’ में पाया गया था। कहा जाता है कि यह दुनिया का एकमात्र ऐसा समुद्री जीव है जो पौधों की तरह प्रकाश संश्लेषण कर सकता है। इस जीव की पीठ पर पत्तियों के ढेर की आकृति के वजह से ही इसे लीफ शीप कहा जाता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘सोसाइटी’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। चार दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 19 लाख 62 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ’यह छोटा सा समुद्री स्लग, जिसे लिप शिफ के नाम से जाना जाता है। यह ये सैकोग्लोसन समुद्री स्लग कि एक प्रजाति है, जिसमें प्रकाश संश्लेषण करने की असामान्य क्षमता होती है।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती