Sheikhpura news: कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती समारोह में भाग लेने बीजेपी कार्यकर्ताओं का काफिला पटना रवाना
शेखपुरा। पटना के मिलर हाई स्कूल के मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती समारोह में भाग लेने गुरुवार को यहां दर्जनों वाहनों के काफिला के साथ सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गण रवाना हुए।
आज सुबह शहर के वाजिदपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय परिसर में कड़ाके की ठंड के बाबजूद बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए। जहां पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार बिंद ने कार्यकर्ताओं के जत्था को हरी झंडी दिखाकर रवाना हुआ। भाजपा ओबीसी के बैनर तले जिला से रवाना हुए जत्थे का नेतृत्व भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन कुमार ने किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर कुमार बिंद के साथ साथ मनोज कुमार सिन्हा, चेवाड़ा मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री निरंजन कुमार , रंजन कुमार ओबीसी मोर्चा जिला प्रवक्ता राजीव कुमार, ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री सिकंदर राम , मंडल के महामंत्री और सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि स्व ठाकुर ने गरीबों और शोषितों को अपने हक और अधिकार के प्रति सजग किया। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में ऐसे जननायक नेता की कमी खल रही है। जिन्होंने गांधी विचारधारा के तहत सादगी अपना कर पिछड़ों और दबे कुचले लोगो को जागृत किया। इस मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।