कुख्यात फरार तस्कर ससुराल से गिरफ्तार,7 वर्षों से चल रहा था फरार, 2 मामलों में कोर्ट ने फरारी के विरुद्ध जारी की थी कुर्की -जब्ती का वारंट,आर्म्स एक्ट सहित 6 मामलों में है अभियुक्त
शेखपुरा। गुप्त सूचना के आधार पर कोरमा थाना पुलिस ने सदर प्रखंड के मेहूस गांव में छापामारी कर एक कुख्यात शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तार फरारी कोरमा थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी केशो राम का पुत्र महेश्वर राम बताया गया है। सिविल कोर्ट शेखपुरा ने इसकी गिरफ्तारी वर्षों से पुलिस द्वारा न किए जाने पर कुर्की जब्ती का वारंट अलग – अलग शराब के मामलों में जारी किया गया था। वर्ष 2017 यानी विगत 7 वर्षों से यह फरार चल रहा था।
छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर आयुस कुमार तथा एएसआई मधुकांत मिश्र ने की। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित 6 से अधिक कांड अंकित है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के भय से यह अपने ससुराल में छुपकर रह रहा था और वहीं से शराब का कारोबार कर रहा था।
जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली। सूचना के आधार पर आरोपी के ससुराल में छापामारी कर उसे धर दबोचा गया। गिरफ्तार फरारी को जेल भेजने की कारवाई शुरू कर दी गई है।