भोजपुरीमनोरंजनविडियोज़

Bhojpuri Romance Video : निरहुआ ने आम्रपाली के साथ किया ऐसा डांस की ठंडी में भी आ गया गर्मी का मजा, लोगों के भी छूट गए पसीने

Bhojpuri Romance Video: निरहुआ और आम्रपाली भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार है। इनका भोजपुरी में काफी नाम है। दोनों जब रोमांस करते हैं तो उनके फैंस का दिल जोर-जोर से धड़कने लगता है। इनका कोई भी गाना आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगता है।इनका वीडियो देखने के बाद लोग बेताब हो जाते हैं।

अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार हैं।उनके गाने अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। निरहुआ के फैंस को उनकी फिल्मों का भी काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। इनके गाने सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही धमाल मचाना शुरू कर देते हैं। आज के समय में निरहुआ को किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई हुई है।

सोशल मीडिया पर दिनेश लाल यादव का एक गाना रिलीज हुआ है जो लगातार ट्रेडिंग में भी बना हुआ है। इस वजह से निरहुआ के फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में निरहुआ के साथ भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी दिखाई दे रही हैं जो निरहुआ के साथ मिलकर धमाल मचा रही है।इन दोनों की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर आग लगा रही है और दोनों ने मिलकर भोजपुरी सिनेमा में सफलता के झंडे भी गाड़े हैं। भोजपुरी गाना ‘नैना करत निहोरा’ ( Naina Karata Nihora) निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया है।
गाने के वीडियो में आम्रपाली पिंक कलर की साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। भोजपुरी गाना ‘नैना कराता निहोरा’ में निरहुआ और आम्रपाली का रुठना-मनाना जारी है। इस गाने को कल्पना ने गाया है।

जबकि गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं और संगीत ओम झा ने दिया है। आपको बता दे कि यह गाना निरहुआ की फिल्म निरहुआ चलल ससुराल 2 से लिया गया है।यह फिल्म काफी सुपरहिट भी हुई थी। इस फिल्म के सभी सॉन्ग एक से बढ़कर एक है। इस फिल्म की कहानी भी लोगों के दिलों को छू गई थी।यह गाना काफी पुराना है लेकिन इसका क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है और यह गाना लगातार खबरों में बना हुआ है।

इस फिल्म में आम्रपाली दुबे और निरहुआ के अलावा अवधेश मिश्रा, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, अनूप अरोरा, प्रकाश जैस, माया यादव, किरण यादव, शकीला मजीद, सुबोध सेठ, गोपाल राय अहम किरदार में नजर आये हैं।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती