ताज़ा खबरेंमनोरंजन

Sam Bahadur Review : Sam Bahadur के सहायक निदेशक कुमार अभिषेक का जमशेदपुर से है रिश्ता, ऐसे तय किया लौहनगरी से माया नगरी तक का सफर

मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर रिलीज हो चुकी है। सैम बहादुर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित फिल्म है।इस फिल्म में विकी कौशल, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, गोविंद नामदेव और मोहम्मद जीशान अय्यूब लीड रोल में है। यह फिल्म 1 दिसंबर शुक्रवार को रिलीज हुई है। इसमें सहायक निदेशक का दायित्व आदित्यपुर हरिओम नगर हेवन रिवर व्यू के कुमार अभिषेक ने निभाया है।

कुमार अभिषेक सेवानिवृत डीएसपी आर दयाल के छोटे पुत्र हैं। कुमार अभिषेक ने साल 2009 में लोयोला स्कूल के प्लस टू की पढ़ाई पूरी की। साल 2017 में रेड ब्लू नाम से शॉर्ट फिल्म बनाई थी। इसे दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। कुमार अभिषेक ने कर्नाटक से बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्म में बतौर लेखक और निर्देशन अपना करियर शुरू किया। कुमार अभिषेक वर्तमान में करण जौहर की फिल्म ’जिगरा’ में बतौर सहायक निदेशक काम कर रहे हैं।

सैम बहादुर फिल्म में सेना के अफसर सैम मानेकशॉ की जिंदगी को दिखाया गया है। किस तरह सैम अपनी धुन के पक्के थे और अपनी बात पर कायम रहते थे। उन्होंने सेना के लिए पांच जंग लड़ी और उनकी जिंदगी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को फिल्म में दिखाया गया है।

सैम बहादुर में भारत के कई ऐतिहासिक हस्तियां भी दिखती है। सैम बहादुर के साथ उनकी केमिस्ट्री भी। इस तरफ फिल्म के डायरेक्टर मेघना ने सैम बहादुर की जीवन के जरिए इतिहास की कई परतों को भी दिखाया है।

पाकिस्तान से पूर्वी पाकिस्तान को अलग कर बांग्लादेश की स्थापना करने और भारत को मजबूत बनाने में इंदिरा गांधी के साथ-साथ फील्ड मार्शल से मानेकशॉ की अहम भूमिका रही है। उन्होंने इंदिरा गांधी को युद्ध से पहले पर्चे पर लिखकर बता दिया था की जंग कब शुरू होगी।

1971 के इस युद्ध से पहले भी उन्होंने कई मौके पर वीरता का परिचय दिया। वे सेवा में तब से रहे, जब भारत और पाकिस्तान एक मुल्क हुआ करता था और अंग्रेजों का राज था। द्वितीय विश्व युद्ध 1962 के भारत चीन युद्ध से लेकर अपने 40 साल के सेवाकाल में उन्होंने कई बड़ी लड़ाईयो में देश को जीत दिलाई। इस फिल्म में विकी कौशल ने सैम मानेकशॉ का किरदार अदा किया है।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती