ताज़ा खबरेंभारत की खबरें

UP Politics : प्रो. रामगोपाल यादव का विवादित बयान, कहां औरंगजेब ने जितने मंदिर तुड़वाए है उससे ज्यादा बौद्ध स्तूप शंकराचार्य ने तोड़े…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने शनिवार को एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भगवान बुद्ध ने जो बौद्ध स्तूप बनवाए थे, उनको शंकराचार्य ने तोड़ दिया था। मुगल शासक औरंगजेब ने जितने मंदिर तोड़े उससे अधिक बौद्ध स्तूप शंकराचार्य के शिष्यों ने तोड़े थे।

रामगोपाल यादव शनिवार को फिरोजाबाद में थे, जहां वह संत रविदास के जयंती पर उनके अनुयायियों को संबोधित कर रहे थे। गांव निजामपुर गढूमा में आयोजित कार्यक्रम में रामगोपाल यादव ने सबसे पहले भगवान बुद्ध को नमन करते हुए उनके बारे में अपने विचार व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि जब हिंदू धर्म में काफी कुरीतियों थी, जैसे ऊंच -नीच, छुआछूत, भेदभाव तब भगवान बुद्ध ने एक आंदोलन के रूप में बौद्ध धर्म की स्थापना की थी। उनके स्तूपों को लगभग हर जगह तोड़ा गया। यह बात इसलिए बताई जा रही ताकि आप यह दिमाग में रखे। जो आज सत्ता में है उनका अतीत ही ऐसा है। उनका व्यवहार कब से इसी तरह का चला आ रहा है। आगे यह बौद्ध धर्म इतना लोकप्रिय हुआ कि न केवल हिंदुस्तान बल्कि चीन श्रीलंका बर्मा समेत कई देशों में इसका प्रचार प्रसार हुआ।

प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि रविदास जी ने इस बुराई को खत्म करने का प्रयास किया। बाबा साहब ने भी संविधान बनकर शोषित और पिछड़ों को आगे लाने की व्यवस्था की। उन्होंने ऐसे प्राविधान किया जिससे कोई उनके मौलिक अधिकारों को ना छीन सके। अभी अधिकारों को छीनने का कार्य रोज हो रहा है। संसद ऐसे कानून बना रही है जो संविधान से हटकर है।

दिल्ली में बैठे लोगों का इतना दबाव है कि न्यायपालिका भी कुछ नहीं कर पा रही। इतना आतंक पैदा कर दिया है कि सब शांत हो जाते हैं। मैं बाबा साहब के कारण यहां हूं। आरक्षण के कारण लोगों को न्याय मिला। सत्ता में बैठे लोग आरक्षण खत्म कर रहे हैं। चपरासी, चतुर्थ श्रेणी जैसी जितनी छोटी-छोटी नौकरियां हैं उन सब पर आउट सोर्सिंग या ठेकेदारी से भर्ती हो रही है।

प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए बोला। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम सिंह जाटव ने की। इस दौरान संतोष यादव, विजेंद्र सिंह ठेकेदार, गौरव यादव प्रदेश सचिव, बीरी सिंह प्रधान, शैलेंद्र सिंह टीटू, रविंद्र सिंह जाटव, नरेंद्र सिंह सुमन, कुलदीप सुमन, राहुल यादव आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती