Barbigha news: सड़क दुर्घटना में घायल दूसरे युवक की भी इलाज के दौरान हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम,मृतक दवा व्यवसाई का था पुत्र,दोस्त के साथ रांची घूमने गया था
बरबीघा। शहर के ढब्बा मुहल्ले के निवासी और दवा व्यवसाई सुधीर कुमार के 24 वर्षीय पुत्र स्वास्तिक कुमार की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतक पिछले कुछ दिनों पूर्व झारखंड की राजधानी रांची में सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। जो कि रांची के ही एक निजी नर्सिंग होम में इलाजरत था। उसकी मौत की खबर सुनकर परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया।
![Barbigha news: सड़क दुर्घटना में घायल दूसरे युवक की भी इलाज के दौरान हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम,मृतक दवा व्यवसाई का था पुत्र,दोस्त के साथ रांची घूमने गया था](https://thesheikhpura.com/wp-content/uploads/2023/12/InShot_20231223_112615252-1024x576.jpg)
मृतक अपने एक दोस्त और शहर के नसीबचक मुहल्ला निवासी प्रमोद कुमार के पुत्र फंटू कुमार के साथ रांची घूमने घर से निकला था। जहां एक रिश्तेदार के यहां दोनो ठहरा था। रांची में ही बाईक पर सवार होकर घूमने के दौरान बाईक नामकुम थाना क्षेत्र में सड़क में बने डिबाईदार से टकरा जाने के कारण दोनो साथी बुरी तरह घायल हो गया था । जिसमे घायल फंटू कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गया था और इसका इलाज चल रहा था।
इस तरह सड़क दुर्घटना में घायल दोनो युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनकर पूरे मुहल्ले में मातम पसर गया है। युवक की मौत की खबर सुनकर मृतक के परिजन यहां से रांची के लिए कूच कर गए हैं। इस बाबत बरबीघा थाना अध्यक्ष सुनील दत्त ने बताया कि घटना के संबंध में उन्हे कोई सूचना नही है।ऐसे भी यह मामला झारखंड का है।इस लिए मामले को झारखंड पुलिस देख रही होगी।