भोजपुरीमनोरंजन

Bhojpuri Actor : इस भोजपुरी एक्टर की पर्सनल लाइफ हमेशा रही विवादों से भरी, भोजपुरी इंडस्ट्री में हुए सुपरहिट, जाने कौन है यह?

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने गानों को लेकर अक्सर वायरल होते रहते हैं। उनका गाना लॉलीपॉप लागेलू बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी तक छाया हुआ है। यह भोजपुरी एक्टर हमेशा ही लाइमलाइट में छाया रहता है। हालांकि उनके गाने ही केवल वायरल नहीं होते बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी इंटरेस्टिंग है और हमेशा विवादों से घिरी रहती है।

भोजपुरी इंडस्ट्री के दबंग स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस उनकी एक झलक पानी के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। एक्टर अपनी सुपरहिट गानों से हर जगह तहलका मचा देते हैं और हर जगह पसंद भी किए जाते हैं।

पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 को बिहार के आरा के पास जोकहरी गांव के एक राजपूत परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम राम शंकर सिंह और मां का नाम प्रतिमा सिंह है।बहुत कम लोग जानते हैं कि पवन सिंह ने कभी भी एक्टिंग या फिर म्यूजिक के लिए कोई क्लास नहीं ली।उन्होंने अपने चाचा अजीत सिंह से ही संगीत सीखा था। साल 1997 में उन्होंने अपना पहला भोजपुरी संगीत एल्बम ओढनिया वाली रिलीज किया लेकिन पवन सिंह को सबसे ज्यादा पापुलैरिटी उनके लॉलीपॉप लागेलू गाने के बाद प्राप्त हुई।

इस गाने के बाद पवन सिंह को वर्ल्ड वाइड जाना जाने लगा। यह गाना आज भी हर शादी फंक्शन में बजाता हुआ सुनाई देता है और लोग इस पर जमकर ठुमके भी लगते हैं। साल 2016 में उन्होंने भोजपुरी इंटरनेशनल फिल्म अवार्ड में भोजपुरी फिल्म योद्धा के लिए बेस्ट मेल सिंगर का पुरस्कार भी प्राप्त किया था।

साल 2020 में पवन सिंह ने फिल्म कमरिया हिला रही है से बॉलीवुड में डेब्यू किया।बाद उन्होंने बॉलीवुड गाना बबुनी तेरे रंग में भी बनाया। साल 2021 में पवन सिंह ने सोनू निगम के साथ खुशबू जैन के साथ एक छठ गीत भी गया। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी में लुट गए और बारिश बन जाना जैसे फेमस बॉलीवुड गाने भी गए। इन सब के बाद भी पवन सिंह काफी विवादों में घिरे रहे। उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह ने कथित तौर पर 8 मार्च 2015 को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। बाद में उन्होंने दूसरी शादी ज्योति सिंह से की।

हालांकि कुछ साल तक रहने के बाद दोनों ने बाद में कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी।उनकी पत्नी का आरोप है कि पवन सिंह ने उनका गर्भपात कराया और उनके साथ मारपीट करते हैं। पवन सिंह का भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ भी नाम जुड़ा कई सालों तक एक दूसरे को डेट भी किया और इन्होंने एक साथ कई फ़िल्में और म्यूजिक वीडियो भी बनाईं लेकिन बाद में इनका भी ब्रेकअप हो गया।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती