बिजनेस

Bullet Train in India: देश का पहला टर्मिनल बनकर तैयार; बुलेट ट्रेन भी जल्द बिखेरेगी जलवा, देखें वीडियो

भारतीयों को बुलेट ट्रेन की रफ्तार का मजा लेने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेल मंत्री या अश्वनी वैष्णव की ओर से आए अपडेट से इसके संकेत मिलने लगे हैं। एक वीडियो के जरिए उन्होंने देश में पहले बुलेट ट्रेन टर्मिनल की झलक दिखाई है। सोशल मीडिया पर शेयर टर्मिनल के वीडियो में संस्कृति और आधुनिकता का मिश्रण साफ नजर आ रहा है। सरकार ने पहले हि साफ कर दिया था की बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को साल 2022- 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

रेल मंत्री वैष्णव ने साबरमती मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब का वीडियो जारी किया है। करीब 43 सेकंड के इस वीडियो में टर्मिनल में शामिल कई सुविधाओं और आधुनिकता को दिखाया गया। उन्होंने लिखा, भारत की पहली बुलेट ट्रेन के लिए टर्मिनल खास बात यह है कि भारत में बुलेट ट्रेन को लेकर पहले साल 2017 में की गई थी।

रेल मंत्रालय की तरफ से साल 2017 में जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद स्टेशनों को जोड़ेगी। सरकार ने बताया था साबरमती मुंबई 508 किलोमीटर के मध्य रेल पटरी जमीन के ऊपर स्तंभों पर आधारित होगी। इसमें 12 स्टेशन होंगे। अधिकतम गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जबकि संचालन गति 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

रेल मंत्रालय ने बताया था एक तेज ट्रेन के लिए मुंबई से साबरमती के बीच यात्रा का समय 2.07 घंटे होगी। रास्ते में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर रुकने वाली ट्रेन के लिए यह समय 2.58 घंटे होगी। परियोजना की अनुमानित लागत-1,08, 000 करोड रुपए। कुल परियोजना लागत की 81% राशि जापान सरकार द्वारा ऋण के रूप में उपलब्ध कराई गई है। 0.1% ब्याज दर वाला यह ऋण 15 वर्षों के अनुग्रह अवधि के समय 50 वर्षों में देय है।

खास बात यह है कि भारत सरकार हाई स्पीड रेल यानी HSR की योजना बना रही है। इसके तहत छह अतिरिक्त कॉरिडोर को लेकर चर्चाएं जारी है। इनमें दिल्ली से वाराणसी, दिल्ली से अहमदाबाद, मुंबई से नागपुर, मुंबई से हैदराबाद, चेन्नई से मैसूर और दिल्ली से अमृतसर शामिल है।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती