शेखपुरा न्यूज़

District Court: पड़ोसी को गोली मारकर हत्या के प्रयास में 2 लोगो को 5 – 5 साल का सश्रम कारावास तथा 5-5 हजार रुपए का अर्थदंड की सजा

शेखपुरा। मंगलवार को जिला जज दिग्विजय कुमार में गोली मार कर पड़ोसी गोतिया की जान लेने के प्रयास के मामले में कार्रवाई पूरा करते हुए दो लोगों को पाँच-पाँच साल के कैद की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोनों को पाँच-पाँच हजार रुपए का अर्थदण्ड भी दिया है। दोनों सिंटू कुमार उर्फ सिंटू यादव और लालबाबू यादव सदर प्रखंड क्षेत्र के औधे गांव के रहने वाले है।

District Court: पड़ोसी को गोली मारकर हत्या के प्रयास में 2 लोगो को 5 - 5 साल का सश्रम कारावास तथा 5-5 हजार रुपए का अर्थदंड की सजा
2 लोगो को 5 – 5 साल का सश्रम कारावास

19 जून 2021 को गोतिया परिवार के ही व्यक्ति को मारी थी गोली

भूमि विवाद में इन लोगों ने गांव के ही महेश प्रसाद यादव को 19 जून 2021 को गोली मारकर जान मारने का प्रयास किया था। इन दनों को न्यायालय द्वारा 21 जनवरी को दोषी पाते हुए जेल भेज दिया था। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला लोक अभियोजक उदय नारायण सिंहा ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा अनुसंधान पूरा कर आरोप पत्र समर्पित करने के बाद 12 मई 2022 को दोषियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 341, 337, 307, 506 आदि के साथ शस्त्र अधिनियम की धारा 27 के तहत आरोप गठन किया गया था।

न्यायालय ने दोनों को भारतीय दंड विधान की धारा 307 के तहत जबकि लालबाबू यादव को शस्त्र अधिनियम के तहत भी सजा और अर्थदण्ड दिया। अभियोजन द्वारा गवाहों की प्रभावी तरीके से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद न्यायालय का यह निर्णय सामने आया। उन्होंने बताया कि भूमि विवाद में गोतीया के बदमाशों ने गाली गलौज करते हुए उसके घर पर चढ़ाई कर गाली गलौज देना शुरु कर दिया। मना करने पर उसके ऊपर अंधाधुंध ईट-पत्थर चलाने लगे तथा सजायाफ्ता व्यक्ति अंधाधुंध गोली भी फायर करने लगा।

जिससे एक गोली महेश प्रसाद यादव के दाहिने पैर की जांघ में लग गया। गोली की आवाज सुनकर उसका लड़का मुरारी कुमार और राहुल कुमार तथा भाई विपिन कुमार के साथ ग्रामीण लोग इकट्ठा हुए। तब सभी बदमाश फायरिंग करते हुए उसके घर से चले गए। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पुलिस ने घायल महेश यादव का बयान कलमबद्ध करते हुए प्राथमिकी दर्ज की। लंबे समय तक इलाज के बाद घायल महेश यादव स्वस्थ्य हुए।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती