शेखपुरा न्यूज़

यात्रियों से भरा ई – रिक्शा सड़क किनारे खड्ड में पलटा,6 यात्री घायल ,एक दिव्यांग यात्री को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर पावापुरी रेफर

शेखपुरा। शुक्रवार को जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र के चेवाड़ा – एकाढा मुख्य सड़क मार्ग पर यात्रियों से भरे एक ई – रिक्शा के सड़क किनारे खड्ड में पलट जाने से वाहन पर सवार आधा दर्जन यात्री बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगो की सहायता से घायलों को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेवाड़ा में भर्ती कराया गया। जहां एक गंभीर रूप से घायल दिव्यांग 38 वर्षीय यात्री को गंभीर हालत में एंबुलेंस से बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेजा गया।

यात्रियों से भरा ई - रिक्शा सड़क किनारे खड्ड में पलटा,6 यात्री घायल ,एक दिव्यांग यात्री को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर पावापुरी रेफर
यात्रियों से भरा ई – रिक्शा सड़क किनारे खड्ड में पलटा

बाजार से घर वापस लौटने के दौरान घटी घटना

जहां उसकी पहचान चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एकाढा गांव निवासी छोटन सिंह के पुत्र भूषण कुमार के रूप में की गई। घायल युवक की हालत नाजुक रहने के कारण सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार बाद उसे हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया गया। घायल युवक की हालत चिंताजनक बताई गई है। सूत्रों ने बताया कि सभी यात्री गण चेवाड़ा बाजार से वाहन पर बैठकर अपना घर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में घटना घटी।

Mouni Roy Pics : Mouni Roy के ये लुक्स सर्दी में बढ़ा देंगे गर्मी, देखें ग्लैमरस तस्वीरें Sonia Gandhi Birthday : क्यों सोनिया के घरवाले राजीव गांधी के साथ शादी से हिचक रहे थे, नहीं चाहते थे कि ये रिश्ता आगे बढ़े Saanp Ki Kenchuli : सांप की केंचुल रंगीन नहीं बल्कि पारदर्शी क्यों, घर में इसे रखना अच्छा क्यों माना जाता है Ragini Khanna Birthday : जानिए कहां गुम है गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना, कभी छोटे पर्दे पर करती थीं राज Leopards Love Snake Meat : सांप खाना क्यों पसंद करते हैं चीता? क्या नहीं होता बॉडी पर जहर का असर? जानें शॉकिंग Facts