ताज़ा खबरेंमनोरंजन

Grammy Awards 2024 : इन पांच भारतीय संगीतकारों पर हुई ग्रैमी अवॉर्ड की बारिश, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

भारत केवल आर्थिक शक्ति के रूप में ही नहीं बल्कि संगीत आदि के क्षेत्र में भी इसका दबदबा विश्व पटल पर बढ़ रहा है। अमेरिका के लॉस एंजिलिस में रविवार की रात आयोजित 66वे ग्रैमी अवार्ड में भारतीय संगीतकारों ने इसे साबित किया है। इस दौरान भारत पर अवार्ड की बारिश हुई। पांच भारतीयों ने इस दौरान अवॉर्ड जीते।

इसमें तबला वादक जाकिर हुसैन, बांसुरी वादक राकेश चौरसिया, शंकर महादेवन आदि शामिल है। इस कार्यक्रम में जाकिर हुसैन को 3, जबकि राकेश चौरसिया को 2 अवॉर्ड पुरस्कार मिले। फ्यूजन ग्रुप शक्ति में हुसैन के सहयोगी गायक शंकर महादेवन, वायलिन वादक गणेश राजगोपालन और परकशनिस्ट सेल्वनगनेश विनायकराम को एक-एक ग्रैमी पुरस्कार मिला।

Grammy Awards 2024
इन पांच भारतीय संगीतकारों पर हुई ग्रैमी अवॉर्ड की बारिश

शक्ति को दिस मोमेंट के लिए सर 2024 का बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम पुरस्कार दिया गया। इस एल्बम में चार भारतीयों के साथ-साथ इसके संस्थापक सदस्य प्रसिद्ध ब्रिटिश गिटार वादक जान मैंकलाघलिन भी शामिल है। दिस मोमेंट जून 2023 में रिलीज हुआ था। शक्ति के लिए अवार्ड के अलावा जाकिर हुसैन ने दो अन्य अवार्ड जीते। इनमें पश्तो के लिए बेस्ट ग्लोबल म्यूज़िक परफॉर्मेंस अवार्ड और एज वी स्पीक के लिए बेस्ट कंटेंपरेरी इंस्ट्रूमेंटल एल्बम का पुरस्कार शामिल है।

जाकिर हुसैन ने कहा कि प्यार और संगीत के बिना हम कुछ भी नहीं है। अकादमी को धन्यवाद। इन सभी महान संगीतकारों को धन्यवाद। प्रसिद्ध बांसुरी वादक हरी प्रसाद चौरसिया के भतीजे राकेश चौरसिया ने पश्तो और एज वी स्पीक के लिए अमेरिकी बैंजो वादक बेला फ्लेक और अमेरिकी एडगर मेयर के साथ दो ग्रेमी पुरस्कार जीते।

स्टेज पर पुरस्कार लेने के बाद गायक शंकर महादेवन ने कहा कि वह इसके लिए ईश्वर, अपने दोस्तों और परिवार को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने इस उपलब्धि को अपनी पत्नी को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि उसके बिना समर्थन के यह संभव नहीं था। इस दौरान मौजूद दो बार के ग्रेमी विजेता रिकी केज ने कहा कि ग्रैमी 2024 का यह साल भारत के नाम रहा। उन्होंने एक्स पर लिखा सच में भारत चमक रहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने उपलब्धि के लिए सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा है कि आपकी अभूतपूर्व सफलता पर बधाई। आपकी असाधारण प्रतिभा और संगीत के प्रति समर्पण ने दुनिया भर का दिल जीत लिया। भारत को गर्व है यह उपलब्धियां आपके द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत का प्रमाण है। यह नई पीढ़ी के कलाकारों को बड़े सपने देखने और संगीत में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए भी प्रेरित करेगी।

वहीं, बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने पीएम नरेंद्र मोदी के पोस्ट का जवाब देते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा आपकी तरफ से दी गई बधाई बहुत मायने रखती है।दो ग्रैमी पुरस्कार भारत लाने के लिए मैं बेहद ही खुशी और गर्व महसूस कर रहा हूं।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती