शेखपुरा न्यूज़

Korma Police Station : प्रताड़ना के मामले में फरार पति गिरफ्तार, डेढ़ साल से चल रहा था फरार

शेखपुरा। गुप्त सूचना के आधार पर कोरमा थाना पुलिस ने शनिवार को मुरारपुर गांव में छापामारी कर प्रताड़ना के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर ली।गिरफ्तार फरार आरोपी मुरारपुर गांव निवासी गेनौरी महतो का पुत्र मुरारी प्रसाद बताया गया है।

छापामारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार चौधरी और सहायक पुलिस निरीक्षक मधुकांत मिश्र ने संयुक्त रूप में किया। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार फरार आरोपी के विरुद्ध पत्नी ने पिछले वर्षों प्रताड़ना की एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी।उक्त मामले में यह डेढ़ साल से फरार चल रहा था। फरार आरोपी के विरुद्ध सिविल कोर्ट शेखपुरा ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

जिसके आलोक में पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर उसे घर से ही गिरफ्तार कर ली। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार फरार आरोपी को पुलिस निगरानी में जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार फरारी गिरफ्तारी के भय से अन्यत्र छुपकर रह रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह घर आया हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस छापामारी की गई।जिसमे इसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती