शेखपुरा न्यूज़

Kasar thana: दो दिन पहले एक 30 वर्षीय महिला की हुई निर्मम हत्या के मामले में एक अभियुक्त धराया

शेखपुरा। दो दिन पूर्व अरियरी प्रखंड के कसार थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐफनी गांव में एक 30 वर्षीय महिला आरती देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को हत्याकांड के एक नामजद अभियुक्त को गांव से ही गिरफ्तार करने में सफलता पाई। छापामारी का नेतृत्व कसार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप में की।

Kasar thana: दो दिन पहले एक 30 वर्षीय महिला की हुई निर्मम हत्या के मामले में एक अभियुक्त धराया
महिला की निर्मम हत्या के मामले में एक अभियुक्त धराया

इस बाबत पुलिस सब इंस्पेक्टर ने ने बताया कि गत गुरुवार को स्थानीय थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में गिरफ्तार रितेश कुमार उर्फ परद्युमन मंडल सहित 5 लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे। गिरफ्तार युवक की पहचान उसी गांव के राजेंद्र प्रसाद उर्फ राजो सिंह का पुत्र बताया गया है।जिसे कड़ी पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया। बता दें कि गत गुरुवार को महिला की लाश गांव से दक्षिण बघार से पुलिस ने बरामद की थी।

मृतका गांव के महेंद्र मंडल की पत्नी बताई गई । कसार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मृतका के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंप दिया गया था। मुकदमे में मृतका के पति ने बताया कि बुधवार की रात उनकी पत्नी घर से शौच करने निकली थी। शौच कर कई घंटे बाद रात्रि में घर नहीं पहुंचने पर उसका खोजबीन शुरू किया।लेकिन उसका कोई अता पता नही चला।

आज उसके शव को बघार में देखा गया। मृतका के गाल ,गर्दन ,कंधा सहित अन्य जगहों पर गहरे घाव का निशान मिला है। पति ने आरोप लगाया कि गांव के राजकुमार मंडल,भोला मंडल और प्रद्युमन मंडल सहित अन्य हत्या गला दबाकर कर दी। उसके बाद लाश को बघार में फेंक दिया। थाना अध्यक्ष ने कहा कि मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती