ताज़ा खबरेंधार्मिकराम मंदिरविडियोज़

1 महीने में दर्शन करने पहुंचे 62 लाख भक्त, रामलला ने तोड़ा रिकॉर्ड, दान में मिले इतने करोड़…

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को एक महीने हो चुके हैं। 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे विधि विधान के साथ भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में भाग लिया। अब श्याम रंग की शिला से तैयार रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा है।

रामलला हर दिन रिकॉर्ड तोड़ और नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहे हैं। राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश-विदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। एक महीने की समय के दौरान 62 लाख लोगों ने राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए। वहीं श्रद्धालुओं ने 50 करोड़ की राशि रामलला को चढ़ावे में दान की।

ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता के अनुसार गर्भगृह के सामने दर्शन पथ के पास चार बड़े आकार की दान पेटियां रखी गई है। जिसमें भक्त दान कर रहे हैं। इसके अलावा 10 कंप्यूटरीकृत काउंटर पर भी लोग दान करते हैं। इन दान काउंटरों पर मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है, जो शाम को काउंटर बंद होने के बाद प्राप्त दान राशि का हिसाब ट्रस्ट कार्यालय में जमा करते हैं।

14 कर्मचारियों की एक टीम चार दान पेटियों में आए चढ़ावे की गिनती कर रही है। जिसमें 11 बैंक कर्मचारी और तीन मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी शामिल हैं। प्रकाश गुप्ता ने कहा की दान राशि जमा करने से लेकर उसकी गिनती तक सब कुछ सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया जाता है।

मंदिर का उद्घाटन के 1 महीने बाद भी श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। मंदिर प्रशासन के नए समय के अनुसार रामलला की मूर्ति के श्रृंगार आरती सुबह 4:30 बजे शुरू होगी। सुबह 6:30 मंगल प्रार्थना की गई। इसके बाद सुबह 7:00 बजे मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाता है।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती