ताज़ा खबरेंराम मंदिर

Ram Mandir : राम के विचार हमें निरंतर ऊर्जा देते हैं, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की चिट्ठी का दिया जवाब

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक और अयोध्या अपने मन में लेकर वापस लौटे हैं और वह ऐसी अयोध्या है, जो कभी उनसे दूर नहीं हो सकती। प्रधानमंत्री ने अपने मन की यह बात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कही है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रभु श्री राम के विचारों की शक्ति ही 2047 तक विकसित भारत बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। उनका भव्य मंदिर हमें सफलता विकास के नव प्रतिमान गढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री को एक चिट्ठी लिखकर भारत की संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना के लिए इस महान अवसर के महत्ता रेखांकित करते हुए मुख्य यजमान के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 दिवसीय कठिन तपस्या की प्रशंसा की।

उन्होंने इस मौके को अपना सौभाग्य और दायित्व भी बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिनों के व्रत अनुष्ठान और यम नियम की चर्चा का भी उल्लेख किया और कहा की हमारा देश ऐसे अनगिनत लोगों का साझी रहा है जिन्होंने शताब्दियों तक अनेक संकल्प व्रत किया, जिससे कि रामलला अपने जन्म स्थान पर विराज सकें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी अयोध्या यात्री अलग अनुभूति का उल्लेख करते हुए लिखा है कि जब आपका खत मिला था, तब मैं अलग ही भाव यात्रा में था। आपकी चिट्ठी ने मुझे मेरे मन की भावनाओं को संभालने में, उनसे सामंजस्य बिठाने में अपार सहयोग और संबल दिया है। प्रधानमंत्री लिखते हैं, ‘मैंने एक तीर्थ यात्री के रूप में अयोध्या धाम की यात्रा की। जिस पवित्र भूमि पर आस्था और इतिहास का ऐसा संगम हुआ हो, वहां जाकर मेरा मन अनेक भावनाओं से विह्वल हो गया।’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने चिट्ठी में जनजातीय समाज के सामाजिक आर्थिक उत्थान के लिए शुरू की गई पीएम जनधन योजना का उल्लेख किया। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री ने उन्हें लिखा कि आदिवासी समाज से जुड़े होने के कारण आपसे ज्यादा अच्छे तरीके से कौन इसे समझ सकता है। हमारी संस्कृति ने हमेशा समाज के सबसे वंचित वर्ग के लिए काम करने की सीख दी है। पीएम जनधन जैसे कई अभियान आज देशवासियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रहे हैं। गरीब कल्याण के इन कार्यों के लिए प्रभु श्री राम के विचार निरंतर ऊर्जा देते हैं।

उन्होंने श्री राम को सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की प्रेरणा भी बताया। प्रधानमंत्री ने लिखा, इसी मंत्र का सर्वत्र परिणाम दिख रहा है। पिछले एक दशक में करीब 25 करोड लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती