Sadar Hospital Sheikhpura: सेवा निवृत फार्मासिस्ट के सम्मान में सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में भव्य विदाई समारोह आयोजित
शेखपुरा। सदर अस्पताल शेखपुरा से सेवा निवृत फार्मासिस्ट सुरेंद्र सिंह के सम्मान में गुरुवार को सिविल सर्जन कार्यालय शेखपुरा के सभागार में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह ने की।
विदाई समारोह में पूर्व सिविल सर्जन डॉ एमपी सिंह , स्वास्थ्य कर्मचारी नेता सुशांत कुमार , मुरारी कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और कर्मियों ने हिस्सा लिया। वे विगत 4 वर्षों से सदर अस्पताल में सेवा दे रहे थे। मूलतः निकटवर्ती नालंदा जिले के तुंगी गांव निवासी श्री सिंह लगभग 33 वर्षों तक स्वास्थ्य विभाग में एक कुशल और कर्तव्यनिष्ठ कर्मी के रूप में कार्य किया। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने उनके कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस मौके पर उन्हे फूल माला , अंग वस्त्र देकर विदा किया गया।