Sheikhpura news: नीतीश कुमार के विश्वास मत हासिल करने पर जेडीयू और भाजपा में खुशियों का लहर
शेखपुरा। बिहार विधान सभा में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विश्वास मत हासिल करने पर शेखपुरा में भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खुशियों में जश्न मनाया। जदयू कार्यालय में जदयू के जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी ने सभी को मिठाई खिलाकर सरकार बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार जिला प्रवक्ता डॉक्टर महेश महतो सुनील कुमार डब्लू जी शंकर नेता मनोज सिंह साकेत सिंह ब्रह्मदेव महतो रेणु सिंह विकी कु उत्तम कुमार सहित और अन्य लोग भी मौजुद रहे। जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार के साथ-साथ महासचिव संजय कुमार उर्फ कारू सिंह महामंत्री मनोज कुमार सिंह नवल किशोर पासवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिंहा को बधाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास मत के जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डबल इंजन की सरकार वाले गारंटी की गारंटी को मुख्य कारण बताया।