शेखपुरा आस-पासशेखपुरा न्यूज़

बड़ी मात्रा में शराब के साथ 19 लोग गिरफ्तार

शेखपुरा। उत्पाद विभाग और पुलिस द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विशेष छापामारी अभियान चलाकर शराब मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें से 10 व्यक्ति शराब के नशे में गिरफ्तार किए गए। इस संबंध में उत्पाद सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद दरोगा प्रीति कुमारी के नेतृत्व में किए गए। छापामारी में सिरारी से राजू देवी और नीतीश कुमार तथा कोरमा से धर्मवीर राम को गिरफ्तार किया गया। जबकि उत्पाद दरोगा निशा कुमारी ने छापामारी कर अरियरी से लाछो देवी को शराब के साथ गिरफ्तार किया।

उत्पाद दरोगा अनिल सिंह ने 18 लीटर जुलाई शराब के साथ अरियरी से मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया। जबकि निवास नट खिलाफ मौके से भाग जाने पर 75 लीटर शराब बरामद करते हुए प्राथमिकी दर्ज किया गया। उत्पाद दरोगा सुभाष शर्मा ने शेखपुरा नगर क्षेत्र के सूरदासपुर में छापामारी कर अरविंद चौधरी को 5 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। उधर अरियरी थाना पुलिस ने नबीनगर ककरार से गंगो देवी को लगभग 5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। छापामारी अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में शराब का सेवन कर रहे 10 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।

सभी गिरफ्तार लोगों को अपराह्न में शराब मामलों के विशेष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां शराब पीने वाले लोगों को न्यायालय द्वारा सुनाए गए जुर्माना की राशि जमा करने के बाद मुक्त कर दिया गया और शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्तियों को जेल भेज दिया गया।

source : sheikhpura ki halchal

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती