शेखपुरा न्यूज़

Korma thana: हत्या,आर्म्स एक्ट सहित 26 संगीन मामलों का कुख्यात आरोपी धराया,वर्ष 2016 चल रहा था फरार, शेखपुरा के 4 थानों में सभी कांड है दर्ज

शेखपुरा। जिले के कोरमा थाना पुलिस ने हत्या ,आर्म्स एक्ट सहित 26 संगीन मामलों के आरोपी और कुख्यात बदमाश धनश्याम राम को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पुलिस ने ये गिरफ्तारी उसके पैतृक गांव सदर प्रखंड अंतर्गत मुरारपुर स्थित घर से की गई। गिरफ्तार अपराधी मुरारपुर गांव निवासी कारू राम का पुत्र बताया गया है।

Korma thana: हत्या,आर्म्स एक्ट सहित 26 संगीन मामलों का कुख्यात आरोपी धराया,वर्ष 2016 चल रहा था फरार, शेखपुरा के 4 थानों में सभी कांड है दर्ज
गिरफ्तार कुख्यात बदमाश

छापामारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी और एएसआई मधुकांत मिश्रा ने संयुक्त रूप में पुलिस बलों की सहायता से को। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की तलाश पुलिस को वर्ष 2016 से थी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अकेले 20 कांड विभिन्न थानों में अंकित है। मुरारपुर गांव में संतोष कुमार नामक युवक की हत्या में भी यह आरोपी है। उन्होंने बताया कि जिले के कोरमा ,बरबीघा और नगर थाना शेखपुरा के अलावा उत्पाद थाना में इसके विरुद्ध सभी कांड दर्ज है।

इसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस कई बार प्रयास की। लेकिन यह बराबर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो जाया करता था। थाना अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि घर आया हुआ है। इस तरह की सूचना मिलने के बाद उसके घर की घेराबंदी कर उसे सफलता पूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के भय से यह शेखपुरा शहर में ही छुपकर रह रहा था। गिरफ्तार बदमाश को कड़ी पुलिस निगरानी में जेल भेज दिया गया।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती