शेखपुरा न्यूज़

जानलेवा हमले और छेड़खानी के मामले में 2 गिरफ्तार , महिला को डायन कहने के विवाद में दो पक्षों में हुई थी जमकर मारपीट, दोनो पक्ष के 3 लोग हुए थे घायल

शेखपुरा। जिले के जयरामपुर थाना पुलिस ने जगदीशपुर गांव में छापामारी कर जानलेवा हमले और छेड़खानी के मामले के 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने की।छापामार दल में थाना में तैनात एसआई राहुल कुमार भी शामिल थे।

इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि दो दिन पूर्व गांव में रास्ते पर पानी गिराने के बाद एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष की एक महिला को डायन कहे जाने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। दोनो तरफ से हुई मारपीट की घटना में 3 लोग घायल हो गए थे। घायलों में मिथुन तांती और दूसरे पक्ष की ओर से पिंटू तांती तथा प्रजा तांती शामिल है। दोनो पक्षों के द्वारा अलग अलग प्राथमिकी स्थानीय थाना में धारा 307 तथा डायन अधिनियम के अलावा महिला के साथ छेड़खानी का लगाया गया।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पक्ष के मिथुन तांती उर्फ शंकर तांती तथा दूसरे पक्ष का प्रजा पति तांती शामिल है। उन्होंने बताया कि मामले के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार दोनो आरोपियों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती