सड़क पार कर रही वृद्ध महिला बाइक के ठोकर से घायल
शेखपुरा। सड़क पार कर रही वृद्ध महिला से एक बाइक सवार की टक्कर हो गई। इस घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिन्हें इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल महिला की पहचान आंदोली गांव के रहने वाले बादमिया देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला शेखपुरा से अपने आंख की जांच करा कर बस से अंदौली मोड पर घर जाने हेतु उतरी थी। सड़क पार करने के दौरान एक बाइक से से उनकी टक्कर हो गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।