ई रिक्शा पलटने से महिला स्वास्थ्यकर्मी घायल, शेखपुरा सदर अस्पताल में कराया भर्ती
शेखपुरा। ई रिक्शा पलटने में से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला स्वास्थ्य कर्मी की पहचान छठियारा गांव की रहने वाले रंजीत यादव की पत्नी संजू देवी के रूप में की गई है।
घटना केबाली मोड़ के समीप घटित हुई। घायल आशा स्वास्थ्य कर्मी संजू देवी ई रिक्शा पर सवार होकर शेखपुरा की तरफ आ रही थी। इसी दौरान केबाली मोड़ के समीप ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना के बाद वे गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है