ताज़ा खबरेंविडियोज़

Abhishek Ghosalkar Firing : Facebook Live के दौरान शिवसेना नेता के बेटे की हत्या, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता के बेटे अभिषेक घोषालकर की गुरुवार को फेसबुक लाइव के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अभिषेक घोषालकर को फेसबुक लाइव के दौरान गोली मारी गई। हमलावर ने पहले फेसबुक लाइव पर अभिषेक घोषालकर के साथ बात की। इसके बाद वह उठा और बाहर चला गया। बाहर से आने के बाद अभिषेक धोषालकर को कई गोलियां मार दी। इसके बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Abhishek Ghosalkar Firing
Facebook Live के दौरान शिवसेना नेता के बेटे की हत्या, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

गोलीबारी कि यह घटना मुंबई के दहिसर इलाके के एमएचबी कॉलोनी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई। विनोद घोसलाकर शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के पूर्व पार्षद है। अभिषेक घोषालकर पर हमला मौरिस भाई के नाम से मशहूर मौरिस नरोन्हा ने किया। मॉरिस के साथ अभिषेक घोषालकर की कुछ निजी दुश्मनी बताई जा रही थी। हालांकि, हाल ही में उनका समझौता हो गया था। कथित तौर पर अभिषेक घोषालकर को एक कार्यक्रम के लिए मॉरिस नरोन्हा के ऑफिस में आमंत्रित किया गया था।

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने सोशल मीडिया पर इस घटना की निंदा की। और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की है। घटना को चौंकाने वाला बताते हुए, संजय राउत ने कहा कि राज्य में कानून का कोई डर नहीं बचा है।

अभिषेक घोषालकर की गोली मारने पर पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, “महाराष्ट्र में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजीत पवार की एनसीपी पूरी तरह से विफल हो गई है। अब कोई भी सुरक्षित नहीं दिख रहा है। जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की क्या कहें। क्या सरकार खुद ही डर का माहौल बना रही। क्या विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है। संजय राउत का कहना है कि यह सरकार गुंडो को शह दे रही है। इसका जीता जागता उदाहरण मुंबई में देखने को मिला। इसका जवाब कौन देगा।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती