Ariyari : दहेज उत्पीड़न के मामले में फरार भैसुर गिरफ्तार, गिरफ्तार फरार आरोपी को पुलिस बाद में जेल भेज दी
अरियरी। गुप्त सूचना के आधार पर कसार थाना पुलिस ने कमल बीघा गांव में छापामारी कर दहेज उत्पीड़न के एक मामले में कई साल से फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव के नंद किशोर राम के पुत्र भूषण सिंह के रूप में की गई।
छापामारी का नेतृत्व कसार थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने की। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वर्ष 2016 में घटित दर्ज उत्पीड़न के मामले में फरार चल रहा था। पिछले छह माह पहले कोर्ट द्वारा इसकी गिरफ्तारी हेतु गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। गिरफ्तार फरार आरोपी को पुलिस बाद में जेल भेज दी।