मनोरंजन

Arjun Kapoor And Malaika Arora Relation : मलाइका अरोड़ा के संग अपनी शादी को लेकर अर्जुन कपूर ने बोला- ‘मुझे लगता है इस बारे में…’

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर हमेशा ही किसी न किसी वजह से ट्रोल होते रहते हैं। कभी वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर वह सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसे में सभी को पता है कि वह लगभग 5 साल से बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ अफेयर में है।दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।शुरुआत में यह दोनों एक दूसरे को केवल अच्छा दोस्त बताते थे लेकिन अब यह खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।हालांकि कई बार यह जोड़ी सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो चुकी है। ऐसे में अब कॉफी विद करण के आठवें सीजन में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की और उन्होंने बताया कि आगे चलकर उनका शादी को लेकर क्या प्लान बन रहा है।

Advertisement

कॉफी विद करण के आठवें सीजन में अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर साथ आए थे।इस दौरान करण जौहर ने दोनों की निजी जिंदगी पर कई सवाल किए और दोनों ने कई खुलसे भी किया। इसी शो में अर्जुन कपूर ने मलाइका संग सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग को लेकर अपनी राय दी और उन्होंने यह भी बताया कि इन सबको लेकर उनके रिश्ते पर क्या असर पड़ता है
अर्जुन कपूर ने ट्रोलिंग को लेकर कहा, ‘इस बात का हर किसी पर असर पड़ता है। लेकिन इसे डील करना आना चाहिए। पहले मैं सबको जवाब देना चाहता था लेकिन अब मुझे ये पता चल गया है कि ये सब बस रैंडम कमेंट्स है।’ इसके अलावा करण जौहर ने अर्जुन कपूर से शादी को लेकर सवाल पूछा।

मलाइका के संग अपने रिश्ते को शादी में बदलने को लेकर अर्जुन कपूर ने कहा कि मैं सही समय आने पर इस बारे में बात करूंगा। फिलहाल इस समय हम दोनों अपने रिश्ते में खुश हैं और हम दोनों एक दूसरे के साथ कंफर्ट भी रहते हैं। फिलहाल मैं इस पर और ज्यादा कुछ नहीं बात करूंगा क्योंकि इस बारे में मैं अकेले बात नहीं करना चाहता हूं।’

आपको बता दे की अरबाज खान से डिवोर्स होने के बाद मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई थी। शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफीशियली नहीं किया था लेकिन साल 2021 में दोनों कपल ने अपने रिश्ते को सबके सामने एक्सेप्ट कर लिया था। कई लोग इन दोनों की जोड़ी को पसंद करते हैं तो कई लोग इस जोड़ी पर अभद्र कमेंट भी करते हैं

कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती