ताज़ा खबरेंराम मंदिर

Ayodhya Ram Mandir : 11 फरवरी को रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट, एक बार स्थगित हो चुका है कार्यक्रम

सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी कैबिनेट 11 फरवरी को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महान समेत विभिन्न दलों के विधायक भी शामिल रहेंगे। पूर्व में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 1 फरवरी को कैबिनेट के साथ दर्शन करने की घोषणा की थी।

हालांकि अयोध्या में दर्शन के लिए देशभर से उमड़ रही भक्तों की भीड़ को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि अब कैबिनेट और विधानसभा के ज्यादातर सदस्य 11 फरवरी को दर्शन करने के लिए अयोध्या आएंगे। दर्शन के बाद सभी विशिष्टजनों का अयोध्या में भोज भी दिया जाएगा।

प्रांतवार दर्शन के क्रम में शुक्रवार को उत्तर बिहार व नेपाल से आए संघ व विहिप के चार हजार कार्यकर्ताओं ने राम लला के दरबार में हाजिरी लगाई। आस्था स्पेशल ट्रेन से दोपहर 12:30 बजे उत्तर बिहार के 2,000 व दोपहर 2:30 बजे नेपाल 300 कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचे। स्टेशन पर उतरते पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत सम्मान किया गया।

यहां से सभी कार्यकर्ता तीर्थ क्षेत्र पुरम पहुंचे। जहां आराम करने के बाद सभी ने रामलला के दरबार में दर्शन किए। संघ के कार्यकर्ता शांतनु शर्मा ने बताया कि राम मंदिर निर्माण से राष्ट्र मंदिर का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। विहिप के उत्तर बिहार के प्रांत पदाधिकारी अंजनी उपाध्याय ने बताया कि वह मंदिर आंदोलन का भी हिस्सा रहे हैं।

तत्कालीन सरकार ने मंदिर मुद्दे को उलझा कर रखा था। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनते ही मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। आज भव्य मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। और सनातन धर्म की कृति पताका लहरा रही है। तीर्थ क्षेत्र पुरम के व्यवस्थापक गजेंद्र सिंह ने कहा कि इससे पहले चित्तौड़ के 1400 कार्यकर्ता गुरुवार की देर रात अयोध्या आए थे। उन्होंने भी रामलला के दर्शन किए हैं।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती