Barbigha newsशेखपुरा न्यूज़

Barbigha Chaupal: 3 दर्जन गरीबों के बीच मुफ्त में कंबल वितरित कर सेवानिवृत सिविल सर्जन ने किया विधिवत शुभारंभ

बरबीघा । मंगलवार को सामाजिक कार्यों में सक्रिय व्हाट्सएप ग्रुप बरबीघा के द्वारा दसवां साल एक बार फिर नेकी की दीवार लगाया गया। यह नेकी की दीवार बरबीघा के प्रसिद्ध चिकित्सक और सेवानिवृत सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह के क्लीनिक के आगे लगाया गया। इसका शुभारंभ तीन दर्जन वृद्ध लोगों के बीच कंबल वितरण कर पूर्व सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने किया।

Barbigha Chaupal: 3 दर्जन गरीबों के बीच मुफ्त में कंबल वितरित कर सेवानिवृत सिविल सर्जन ने किया विधिवत शुभारंभ
कंबल वितरित करते पूर्व सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिन्हा

इस दौरान उन्होंने कहा कि नेकी की दीवार एक अच्छी पहल है। यहां लोग अपने आवश्यकता से अधिक वस्तुओं को लाकर रखते हैं। जिन्हें आवश्यकता होती है, वह ले जाते हैं। यहां कपड़े, स्वेटर, कंबल इत्यादि लोगों के द्वारा लाकर रखा जाता है। फिर जिन्हें जरूरत होती है वह लेकर जाते हैं। जो लोगों की मदद करने का एक बेहतरीन माध्यम है।वहीं संस्था के लोगों ने नेकी की दीवार तक आने से असमर्थ और बीमार वृद्धों के घर पर जाकर भी कंबल पहुंचाया गया।

मौके पर अतिथि के रूप में बरबीघा रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ फैसल अरशद, बरबीघा के हेल्थ मैनेजर त्रिलोकी नाथ पांडेय, अमित कुमार के साथ साथ चौपाल के सदस्य शांति भूषण मुकेश, काजू सिंह, दीपक कुमार, धर्मवीर कुमार, कौशल कुमार इत्यादि की भी भागीदारी रही।

कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती