4 मामलों का फरारी और शातिर बदमाश गिरफ्तार
बरबीघा। गुप्त सूचना के आधार पर जयरामपुर थाना पुलिस ने पुनेसरा गांव में छापामारी कर दस वर्षों से फरार चल रहे एक शातिर बदमाश दीपू सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
इस बाबत थाना अध्यक्ष आयुष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार फरारी की गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट ने एक मामले में उसके विरुद्ध कुर्की जब्ती वारंट जारी किया था। जबकि दो अन्य मामलों में कुर्की जब्ती के पहले इश्तेहार निर्गत किया गया था।
वही एक अन्य मामले में कोर्ट ने इसके विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट निर्गत किया गया था। वर्षों से यह गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था।बराबर पुलिस को चकमा देकर निकल भागा करता था। सभी संगीन मामलों में इसकी तलाश थी। बाद में उसे कड़ी पुलिस निगरानी में जेल भेज दिया गया।