शेखपुरा न्यूज़

झारखंड के सांसद धीरज साहू के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के समक्ष फूंका पुतला

शेखपुरा। रविवार को आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने झारखंड के सांसद धीरज साहू का पुतला दहन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। आंदोलन का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो सुधीर बिंद ने की। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त संसद के पास से लगभग 500 करोड रुपए की नगद राशि प्राप्त हुई है।

झारखंड के सांसद धीरज साहू के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के समक्ष फूंका पुतला
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के समक्ष फूंका पुतला

संसद के पास से प्राप्त राशि की गिनती करने में आयकर विभाग के पसीने छूट रहे हैं। रूपयो की गिनती में कई मशीनों ने जवाब दे दिया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करारा प्रहार के तहत सभी काला धन को वापस लाने के अभियान के रूप में इसे देखा जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि इनके कार्यकाल में कोई भी भ्रष्टाचारी बच नहीं सकता है।

इस संबंध में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के निर्देश पर राज्यव्यापी अभियान के तहत यह पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी कार्यकर्ताओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जा रहे हैं इस कार्रवाई से हर्ष देखा जा रहा है। आंदोलन में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजीव सिन्हा , नवल पासवान,हीरालाल सिंह ,पवन कुमार ,मणिकांत कुमार सहित बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती