ताज़ा खबरें

India Cleanest City : भारत के सबसे साफ शहरों की लिस्ट में इंदौर-सूरत… वाराणसी को भी मिली जगह, देखें पुरस्कारों की लिस्ट

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा दिए गए स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। इंदौर और सूरत को संयुक्त रूप से भारत का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। इंदौर ने लगातार 7वे साल पुरस्कार जीता है। सूरत को पहली बार यह सफलता मिली है। इसके अलावा, नवी मुंबई को देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया।

महाराष्ट्र को सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार मिला है, उसके बाद मध्य प्रदेश को जगह मिला। चंडीगढ़ ने स्वच्छता कर्मचारियों के लिए सर्वोत्तम सुरक्षा मानको वाले शहर का पुरस्कार जीता। सफाई मित्र सुरक्षित शहर का नाम दिया गया है। वाराणसी को सबसे स्वच्छ गंगा शहर का खिताब दिया गया। वहीं, प्रयागराज दूसरे स्थान पर रहा। जनसंख्या के हिसाब से नोएडा को भी पुरस्कार मिला है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में एक समारोह के दौरान शहरों और राज्यों के प्रतिनिधियों को पुरस्कार दिया। साल 2016 में स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत यह अभियान चलाया गया था। 2023 के पुरस्कारों के लिए 4 हजार 416 शहरी स्थानीय निकाय, 61 छावनिया और 88 गंगा शहर शामिल था।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती