ताज़ा खबरें

Indore Unique Poster : इंदौर में लगा अजीब पोस्टर, जो वहां से गुजर रहा वह चौंक रहा, अयोध्या राम मंदिर से है कनेक्शन

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक व्यक्ति ने अपने घर के बाहर पोस्टर लगाया है। उसमें उन्होंने लिखा है, जनहित में जारी जो लोग राम मंदिर निर्माण से खुश नहीं है, वह लोग मेरी छत से…. कर सकते हैं। इसे लगाने वाले शशिकांत मुकाती ने इसे लेकर बताया कि भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। यह पूरे देश के लिए उत्सव का माहौल है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इससे बड़ा कुछ नहीं। इस मंदिर के लिए 500 साल संघर्ष हुआ है। इसके बावजूद कई लोग इस बात से खुश नहीं है। इसलिए मैंने अपना दुख गुस्से में बयां कर रहा हूं।

शशिकांत मुकाती ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले यह पोस्टर लगाया है। जो लोग राम मंदिर निर्माण से खुश नहीं है, वह देशभक्त नहीं है मैं हर समय लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रहा हूं। भगवान राम हमारे आराध्य हैं। हम उनके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। आज जरूरत है कि राम मंदिर का इतिहास को लिखा जाए। लोग अपने अपने बच्चों को बताएं की इसके लिए कितना और किस प्रकार का संघर्ष किया गया है।

मुकाती ने कहा कि हमने 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए विशेष तैयारी की है। हम यहां 1 घंटे तक आतिशबाजी करेंगे। इसके बाद 2 घंटे पूजा- पाठ, भजन- कीर्तन होंगे। यह सब होने के बाद यहां भंडारा किया जाएगा। यहां के लोगों में मंदिर निर्माण के लिए खास उत्साह देखा जा रहा है। मंदिरों के साथ-साथ लोग घर में भी दीप जलाएंगे, दीपावली मनाएंगे। इंदौर के लोगों में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खास तैयारी है।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती