शेखपुरा न्यूज़

Matkhor- pain road: यात्रियों सहित ई – रिक्शा खड्ड में पलटा, 2 महिला यात्री सहित 3 घायल

शेखपुरा। सोमवार को जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मटोखर – पैन सड़क मार्ग पर एक तीक्ष्ण मोड़ के समीप यात्रियों से भरे एक ई – रिक्शा के सड़क किनारे खड्ड में पलट जाने से वाहन पर सवार दो महिला यात्री सहित तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगो की सहायता से इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया।

Matkhor- pain road: यात्रियों सहित ई - रिक्शा खड्ड में पलटा, 2 महिला यात्री सहित 3 घायल
2 महिला यात्री सहित 3 घायल

जहां घायलों की पहचान धेवसा बीघा गांव निवासी अरुण पासवान की 45 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी तथा उसी गांव के प्रदीप पासवान की 27 वर्षीय पत्नी कविता देवी के अलावा वाहन चालक तथा नंदे प्रसाद का पुत्र 22 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में की गई है। घायलों में गंभीर रूप से घायल वाहन चालक को अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया गया है।

वहीं दोनो घायल महिलाओं का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों के परिवार वालों ने बताया कि दोनो महिलाएं बरबीघा में आयोजित शिव परिचर्चा कार्यक्रम में भाग लेने अपने गांव से ही ई – रिक्शा पर सवार होकर बरबीघा जा रही थी। तभी तीक्ष्ण मोड़ के समीप वाहन चालक संतुलन खो बैठा। जिसके कारण घटना घटी। घटना में घायल वाहन चालक की स्थिति नाजुक बताई गई है। इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विनोद राम ने बताया कि घटना के संबंध में उन्हे कोई सूचना नही मिली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती