पुराने विवाद को लेकर बदमाशों ने मारपीट और की गोलीबारी, गोलीबारी में बाल बाल बचे दोनो , घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
शेखपुरा। नगर क्षेत्र के बड़ी दरगाह सकूनत मुहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के 2 लोगो को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के दौरान पिस्टल से चलाई गई गोली से एक युवक मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान 25 वर्षीय युवक और उसकी मां बाल बाल बच गई।
घायल मां बेटा को स्थानीय लोगो की सहायता से इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। जहां घायलों की पहचान स्व सादुल्ला सिद्धिकी की पत्नी सरबरी खातून और उनका पुत्र जुबेर सिद्दीकी के रूप में की गई है। फायरिंग के दौरान अपराधियों के पिस्टल से एक जिंदा कारतूस घटनास्थल पर गिर पड़ा। जिसे घायल युवक के भाई ने बाद में उसे उठा लिया। जिसे पुलिस के हवाले करने की बात कही। घायल युवक ने बताया कि इस घटना को मुहल्ले के ही गुलशन खान और रियाज खान ने अंजाम दिया। उसने बताया कि रियाज खान अपराधिक चरित्र का है।
हाल में ही वह अपराधिक मामले में जेल से जमानत पर छूटकर बाहर निकला है। उसने बताया कि कुछ दिन पहले मैंने उसके गोतिया से जमीन खरीदा था। जो उसे नागवार लगा। इसी बात को लेकर उसने घटना को अंजाम दिया। इस बाबत नगर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।उन्होंने कहा कि इस मामले के आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।