ताज़ा खबरें

Padma Awards Announced : पद्म पुरस्कारों की घोषणा, वेंकैया नायडू समेत पांच हस्तियों को पद्म विभूषण, राम नाईक- मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण देखें सूची

केंद्र सरकार ने जिन पांच हस्तियों को पद्म विभूषण से सम्मानित करने का घोषणा किया है। उनमें पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अलावा हिंदी फिल्म जगत की दिग्गज अभिनेत्री वैजयंती माला, प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम, दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी और सुलभ शौचालय के फाउंडर बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) शामिल है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कि है। साल 2024 के लिए 5 हस्तियों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्म श्री सम्मान देने की घोषणा की है। पुरस्कार पाने वालों में 30 महिलाएं भी शामिल हैं।

केंद्र सरकार ने जिन 17 हस्तियों को पद्मभूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया है। उनमें सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीबी (मरणोपरांत) भी शामिल है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री राम नाईक, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और ताइवान की फॉक्सकॉन कंपनी के अध्यक्ष यंग लिउ को भी पद्म भूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया है। इसके अलावा इस लिस्ट में उद्योगपति सीताराम जिंदल, वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट अश्विन बालचंद मेहता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यव्रत मुखर्जी, संगीत कार प्यारेलाल शर्मा, पॉप म्यूजिक की क्वीन के नाम से मशहूर उत्थुप, एक्टर विजयकांत पूर्व राज्यसभा सांसद ओलानचेरी राजगोपाल का नाम भी शामिल हैं।

पद्मश्री से सम्मानित होने वालों में चामी मुर्मू, आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता जागेश्वर यादव, पर्यावरणविद् दुखु माझी, चिकित्सक हेमचंद माझी, सामाजिक कार्यकर्ता संगथकिमा और गुरविंदर सिंह जैसे नाम शामिल है। पद्म अवार्ड के लिए केंद्र सरकार ने कुल 132 हस्तियों की सूची जारी की है।

यह पुरस्कार कला साहित्य, शिक्षा, खेल- कूद, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान, इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग समेत विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि या सेवाओं के लिए दिए जाते हैं। यह पुरस्कार तीन श्रेणियां में दिए जाते हैं।

. पद्म विभूषण – असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए।

. पद्म भूषण – उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए।

. पद्म श्री – विशिष्ट सेवा के लिए

गृह मंत्रालय के अनुसार, कोई भी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र होता है। हालांकि, सरकारी कर्मचारी इन पुरस्कारों के लिए तब तक पात्र नहीं है, जब तक वह पद पर है। इसमें डॉक्टर और वैज्ञानिकों को छूट है।

पद्म पुरस्कार की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। साल 1978, 1979 और 1993 से 1997 तक इनकी घोषणा किन्हीं कारणों की वजह से गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित नहीं हुए थे।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती