शेखपुरा न्यूज़

जल जीवन हरियाली दिवस पर जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित

शेखपुरा। मंगलवार को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के तत्वाधान में जल-जीवन हरियाली दिवस पर कलेक्ट्रेट स्थित मंथन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन डीडीसी संजय कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर विडियों काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से सहायक मत्स्य पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में इस अभियान की आवश्यकता, उपलब्धि आदि के संदर्भ में बारे में जानकारी दी गई। इस अभियान के तहत जुड़े 15 विभागों के बीच समन्यवय से पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षारोपण, आहर पैन का जीर्णोद्धार, वर्षा जल संचयन हेतु सोख्ता का निर्माण, नवीकरणीय उर्जा आदि के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। जल-जीवन-हरियाली अभियान मुख्यमंत्री जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है।

जिसे अन्य राज्यों एवं केन्द्र ने भी अपनाया है और यह हमलोगों के लिए गौरव की बात है। इसके साथ ही सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग द्वारा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत किये जा रहे कार्य का भी वर्णन किया गया। इस अवसर पर डीडीसी द्वारा सभी संबंधित विभागों के द्वारा किये जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि कोई भी अभियान तबतक सफल नही हो सकता जबतक कि सरकार के साथ-साथ आमलोगों की व्यापक भागीदारी अभियान में न हो। यद्यपि विगत वर्षों के प्रयासों का हमे सक्तरामक परिणाम भी प्राप्त हुए है। आज हमारे राज्य/जिला के भूजल-स्तर में सुधार हुआ है। इसमें व्यापक सफलता के लिए आमलोगों तक पहुँच बनाने की जरुरत है।

विभिन्न प्रचार माध्यमों यथा सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यमों से भी इसे संभव किया जा रहा है। जिला स्तर पर फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि माध्यमों का सहारा लेकर इस जन आंदोलन का रुप दिया जा रहा है। उन्होने सभी जिला वासियों से जिले के फेसबुक, ट्विटर एवं इंस्टाग्राम से जुड़ने की अपील भी की। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई विभाग, नगर कार्यपालक पदाधिकारी बरबीघा एवं शेखपुरा, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी सहित सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती